Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• भीषण हादसे में कार सवार दंपती बाल-बाल बचे, मौके पर जुटी भीड़

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर ही पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि कार में एक दंपती सवार थे, जो इस भीषण हादसे में बाल-बाल बच गए और दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

• सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और हाईवे टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्टेट हाईवे प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।





Top