Breaking News
मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था पर पूर्व विधायक ने सीएम को भेजा पत्र     |     खनन स्थलों की अव्यवस्था पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा     |     तेज रफ्तार पिकअप ने उड़ाई बाइक, युवक 20 फीट खाई में जा गिरा     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में डिलीवरी कराई गई और महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि डिलीवरी के कुछ ही देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

• मौत के बाद अस्पताल में मचा कोहराम

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं नवजात बच्ची को स्वस्थ बताया जा रहा है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। प्रसूता की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं और मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।





Top