Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• शोभा यात्राओं में हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध की चेतावनी

बीजपुर(सोनभद्र)। आगामी चैत्र रामनवमी और ईद पर्व के मद्देनजर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों से त्योहार के आयोजन से जुड़ी जानकारियां ली गईं और प्रशासन की ओर से सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया गया।

• कलश यात्रा और नववर्ष शोभा यात्रा को लेकर दी गई जानकारी

बैठक के दौरान मदन गोपाल दास ने बताया कि चैत्र रामनवमी के अवसर पर 18 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में लगभग 1100 कलश की व्यवस्था की गई है और कलश यात्रा बेड़ियां हनुमान मंदिर से शुरू होकर इंटेक बेल रिहंद वलंभ पंथ सागर तक जाएगी, जहां जल भरण किया जाएगा। वहीं यशवंत सिंह ने बताया कि 19 मार्च को हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर बीजपुर स्वागत द्वार से बखरिहवा मोड़ तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में रामभजन सिंह, ग्राम प्रधान इजाजत शेख खमहरिया, बद्री नाथ रजमिलान, अभिमन्यु, मुख्तार शेख, नाइस मास्टर, भोला पंडित, सुरेद्र अग्रहरी, मनीष यादव, सुनील तिवारी, तारक नाथ दुबे, हाजी खलील और उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय मौजूद रहे।





Top