Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• 15 बीघा सरसों जलकर नष्ट होने का आरोप, एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में खलिहान में रखी सरसों की फसल में आग लगाए जाने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि इस घटना में करीब 15 बीघा सरसों की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़िता रुकमीना देवी पत्नी रामसकल निवासी घुवास की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

• तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पीड़िता रुकमीना देवी ने घोरावल कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार रात करीब 9 बजे अजय पुत्र गोविंद निवासी घुवास अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ खलिहान में पहुंचा और वहां रखी 15 बीघा सरसों की फसल में आग लगा दी। बताया गया कि जब आग की लपटें उठती देख वह खलिहान की ओर पहुंचीं तो अजय और उसके तीनों साथी वहां से भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।





Top