Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• रेणुकूट-बभनी मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से हादसा, मृतक की पहचान नहीं हो सकी

बभनी(सोनभद्र)। बभनी-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण बताई जा रही है कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

• पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराने की शुरू की कोशिश

जानकारी के अनुसार बाइक सवार बभनी से डूभा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मारते हुए रौंद दिया और कुछ दूरी तक आगे बढ़ गया। सूचना मिलने पर पीआरबी टीम और प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी बभनी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है और परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।





Top