Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

महिला चिकित्सक और हड्डी विशेषज्ञ की नियुक्ति को लेकर चल रहा हस्ताक्षर अभियान, लोगों को इलाज के लिए 80 किलोमीटर दूर जाना पड़ने का आरोप

कोन(सोनभद्र)। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोन स्थित सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। अस्पताल में पांच चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी तथा महिला चिकित्सक की अनिवार्य नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि इस अभियान का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पहले ही संबंधित विभाग को पत्र जारी किया था, जिसके बाद दो चिकित्सक नियमित रूप से बैठने लगे हैं, लेकिन अभी भी महिला चिकित्सक और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो सकी है।

दो लाख आबादी के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर जरूरी होने का दावा

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में अभियान लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत खरौंधी के टोला घघिया में हस्ताक्षर अभियान चलाकर ग्रामीणों से समर्थन लिया गया। आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि लगभग दो लाख की आबादी वाले क्षेत्र में महिला चिकित्सक और हड्डी विशेषज्ञ का होना बेहद जरूरी है, लेकिन इनकी अनुपस्थिति के कारण लोगों को इलाज के लिए करीब 80 किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में पर्याप्त जांच मशीनें भी उपलब्ध नहीं हैं और कुछ चिकित्सकों की नियुक्ति के बावजूद वे नियमित रूप से नहीं आते। इस दौरान सत्यनारायण पटेल, अरुण कन्नौजिया, अनिल खरवार, संतोष कनौजिया, विकास कुमार गौड और अजय पटेल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।





Top