Breaking News
सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया सामान, पुलिस जांच में जुटी     |     तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर अधिवक्ताओं का विरोध, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय     |     प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद की तलाश में पोस्टर चस्पा     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• युवती से दुष्कर्म व छेड़खानी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दूसरी कार्रवाई में चोरी का खुलासा

को0देहात(मीरजापुर)। 31 मार्च को युवती के साथ जबरन छेड़खानी, यौन उत्पीड़न और धमकी देने के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गोपालपुर रेलवे पुलिया अंडरपास से आशीष विन्द और अमरबहादुर सिंह चौहान को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।


Blog single photo


• चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद


चुनार(मीरजापुर)। 2 अप्रैल को कॉलेज में चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सत्यकुमार मिश्रा उर्फ शनि मिश्रा को पकड़कर उसके पास से गैस सिलेंडर, चूल्हा, कुकर, फिंगरप्रिंट मशीन, कंप्यूटर और पंखा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की, साथ ही उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजते हुए अन्य फरार साथियों की तलाश तेज कर दी है।




Top