अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध शराब का परिवहन कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम दरनखाड़ के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान एक महिला को प्लास्टिक की जरिकेन में10लीटर अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।गिरफ्तार की गई अभियुक्ता की पहचान सुनीता पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम दरनखाड़, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। वही मामले मे प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की बरामदगी के आधार पर थाना बभनी में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 66/2026, धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।