Breaking News
सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया सामान, पुलिस जांच में जुटी     |     तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर अधिवक्ताओं का विरोध, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय     |     प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद की तलाश में पोस्टर चस्पा     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म और लाखों की वसूली का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

चोपन(सोनभद्र)। अंधविश्वास की आड़ में महिला के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक तांत्रिक पर झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म और पैसे ऐंठने का आरोप लगा है। चोपन थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में सलखन निवासी तस्लीम पर चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र की एक जनजातीय महिला ने आरोप लगाया कि बीमारी के दौरान उसे तांत्रिक के पास भेजा गया, जहां भूत-प्रेत का डर दिखाकर उसे अपने प्रभाव में ले लिया गया। आरोप के मुताबिक, धर्म स्थल पर बुलाकर उसे बार-बार आने का दबाव बनाया गया और डर व धमकी के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

• पति की मौत के बाद भी जारी रहा शोषण, कोर्ट ने दिए सख्त आदेश

पीड़िता के अनुसार झाड़-फूंक के नाम पर करीब 2 लाख 15 हजार रुपये भी वसूले गए और आरोपी द्वारा लगातार धमकाकर शोषण किया जाता रहा। आरोप यह भी है कि पति की मौत के बाद भी यह सिलसिला नहीं रुका। मामले को गंभीर मानते हुए विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने चोपन पुलिस को एफआईआर दर्ज कर क्षेत्राधिकारी से जांच कराने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुट गई है।





Top