Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, अस्पताल ले जाया गया

मिर्जापुर। अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को मुठभेड़ में पकड़ लिया। पीएसी बाउंड्री के पीछे पहाड़ी इलाके में कटरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की, जहां आरोपी राजेंद्र सोनकर को रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।

• संयुक्त ऑपरेशन में सफलता, घायल आरोपी अस्पताल भेजा गया

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और इलाके को घेरकर ऑपरेशन चलाया गया। घायल अवस्था में पकड़े गए आरोपी को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





Top