Breaking News
सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया सामान, पुलिस जांच में जुटी     |     तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर अधिवक्ताओं का विरोध, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय     |     प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद की तलाश में पोस्टर चस्पा     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• अफवाहों से दूर रहने और नियमों का पालन करने की अपील, अतिरिक्त सुरक्षा की तैयारी

विंढमगंज(सोनभद्र)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर थाना परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, साथ ही जुलूस या कार्यक्रम आयोजित करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य बताया गया।

• कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी

बैठक में ध्वनि प्रदूषण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। प्रशासन द्वारा जयंती के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने की योजना बनाई गई है, साथ ही आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।





Top