Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• लगातार दुर्घटनाओं से आक्रोश, जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप

चोपन(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चोपन मार्केट क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ती जा रही है। नि वर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को इस गंभीर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि गुरुद्वारा स्कूल से रिलायंस पेट्रोल पंप तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे और नाली जैसी हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहीं स्थायी स्पीड ब्रेकर न होने से खतरा और बढ़ गया है।

• शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, अब जल्द सुधार का भरोसा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार टोल प्लाजा के जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मौके पर पहुंचे हाईवे सुपरवाइजर बृजेश पटेल ने सड़क की मरम्मत और मुख्य स्थानों पर स्थायी स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को स्वीकार करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।





Top