Breaking News
दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल,नशे में तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण     |     तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर,रेफर     |     बैंक लूट के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• NCRP पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम, बैंक समन्वय से मिली सफलता

बभनी(सोनभद्र)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है, जहां साइबर फ्रॉड का शिकार हुए युवक के ₹12,200 वापस कराए गए। ग्राम परसाटोला निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शिवकुमार के खाते से गलती से यह रकम दूसरे खाते में चली गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत भारत सरकार के NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई, जिसके बाद बभनी पुलिस की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर रकम को होल्ड कराया।

• विधिक प्रक्रिया के बाद खाते में लौटी रकम, पुलिस की सराहना

आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 12 अप्रैल को पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस भेज दी गई, जिससे प्रमोद कुमार के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी दुद्धी समेत बभनी पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।





Top