Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से हादसा, टक्कर मारकर चालक फरार

दुद्धी(सोनभद्र)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामनगर वार्ड नंबर 10 निवासी रमाकांत अग्रहरि बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी मोर्चरी हाउस के पास सड़क किनारे खड़ी गिट्टी और सरिया लोड करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने विपरीत दिशा में जाकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

• गंभीर चोट के बाद हायर सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।





Top