शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। हत्या प्रकरण में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को घोरावल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बर्दिया पोखरा के पास ग्राम बर्दिया क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी सुबह करीब 04:55 बजे की गई।
• हत्या केस में दर्ज मुकदमे के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक थाना घोरावल में पंजीकृत मु0अ0सं0 73/26 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय प्रजापति निवासी ग्राम बर और टीकम प्रजापति निवासी भुईधरवा, थाना गढ़वा (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कवीन्द्र सिंह यादव (चौकी प्रभारी शिवद्वार), हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह यादव, महेन्द्र कुमार और रामनारायण की टीम शामिल रही, जिन्होंने संयुक्त रूप से दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।