Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

मिर्जापुर। हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। थाना कटरा क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी इंद्रासन बिंद पुत्र गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) को दबिश के दौरान घेर लिया गया। पुलिस के अनुसार घिरता देख आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर ही पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

• पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा, अस्पताल भेजा गया आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने साथी राजेंद्र सोनकर के साथ मिलकर चुनावी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची थी और 11 अप्रैल को गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी थीं। मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top