Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई है।

कोन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहे से 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया।इन पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने का आरोप है, जिसके तहत संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार सभी आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे।गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





Top