Breaking News
सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया सामान, पुलिस जांच में जुटी     |     तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर अधिवक्ताओं का विरोध, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय     |     प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद की तलाश में पोस्टर चस्पा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

चोपन थाना क्षेत्र के कनच गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब क्षमता से अधिक सवारी लेकर जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी साधनों और एंबुलेंस के जरिए चोपन अस्पताल पहुंचाया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य का इलाज जारी है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ऑटो में अधिक सवारियां बैठाने के कारण संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





Top