Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• दलालों के खिलाफ आवाज उठाने पर अभद्रता का आरोप, जांच की मांग तेज

बभनी(सोनभद्र)। इंडियन बैंक की चपकी शाखा में एक ग्राहक द्वारा असिस्टेंट मैनेजर पर दुर्व्यवहार और कथित मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्राहक बसंतदेव का आरोप है कि 4 अप्रैल को बैंक में दलालों के खिलाफ आवाज उठाने पर असिस्टेंट मैनेजर (पांडे) ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी अपने परिचितों को कतार में आगे बढ़ा रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया।

• सीसीटीवी जांच की मांग, उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार

बसंतदेव के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए हाथ मरोड़ने की घटना हुई, जो बैंक के सीसीटीवी में कैद होने का दावा किया गया है। उन्होंने बैंक में दलालों के सक्रिय होने और आम लोगों के काम न होने का भी आरोप लगाया, साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए अलग काउंटर न होने पर सवाल उठाए। पीड़ित ने सीजीआरएस, नोडल अधिकारी और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की





Top