यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
चोपन(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सलखन क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों राबर्ट्सगंज की ओर से चोपन की तरफ जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।