मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कड़े मुकाबले के बाद नए पदाधिकारियों का चयन हुआ। अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी ने 83 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि शिवशंकर प्रसाद को 43 मत मिले। सचिव पद पर अंजनी सिंह को 86 मत मिले और ज्ञानी प्रसाद को 37 मत प्राप्त हुए। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदर्श कुमार ने 64 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी अभिनव जायसवाल को मात्र 3 मतों से हराया। कुल 128 मतों में से 126 वैध और 2 मत निरस्त घोषित किए गए।
• निष्पक्ष मतदान के बाद जश्न का माहौल, मंदिर में किया पूजन
एल्डर कमेटी अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सुखसागर यादव, मोहर सिंह और विनोद कुमार वर्मा मौजूद रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जीत के बाद विजेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाई बांटी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया, वहीं कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए नए नेतृत्व से संगठन को आगे बढ़ाने की उम्मीद