Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• यज्ञ के समापन पर अतिथियों का सम्मान, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु

सोनभद्र। घोरावल के कुशहरा में धार्मिक आयोजन के समापन अवसर पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य यज्ञाचार्य हरिराम मिश्र रहे, जबकि मुख्य यजमान प्रेमनाथ पाण्डेय और उषा पाण्डेय ने विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन संयोजक उमेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया।

• जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं की रही सहभागिता

समापन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पंकज दुबे सहित नितेश दुबे, गणेश देव पाण्डेय, रामानन्द पाण्डेय, कमलेश मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, अंकुल मिश्र, रोहित, विशाल चौबे, गुलाब सिंह, हर्ष मिश्र, अंकित मिश्र, लवकुश पाठक, प्रशांत तिवारी समेत क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना रहा।


Blog single photo

.




Top