Breaking News
सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया सामान, पुलिस जांच में जुटी     |     तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर अधिवक्ताओं का विरोध, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय     |     प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद की तलाश में पोस्टर चस्पा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीवंत हुआ आयोजन

दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ हुई। प्रभारी प्रधानाचार्या रीतिका श्रीवास्तव और शिक्षिकाओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

• समानता और शिक्षा का संदेश, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम में छात्राओं को समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शोभा कुमारी यादव, प्रीति शर्मा, वर्षा, संचिता श्रीवास्तव, समायरा खान, राधा कुमारी, आरती कुमारी, मंजूलता, अंजली राय, रूमन राय, महिमा यादव, आकांक्षा सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।





Top