मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। स्थानीय टीसीडी ग्राउंड पर मेला और प्रदर्शनी के प्रस्तावित आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में नाराजगी बढ़ गई है। जानकारी मिलते ही मेजर ध्यानचंद अकादमी के खिलाड़ियों समेत नियमित टहलने वाले लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि कस्बे में यह एकमात्र सुरक्षित मैदान है, जहां क्रिकेट और फुटबॉल की प्रैक्टिस होती है, लेकिन एक महीने तक मेला लगने से खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित होने की आशंका है।
• महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का भी मुद्दा, डीएम से हस्तक्षेप की मांग
खिलाड़ियों का कहना है कि यह मैदान महिलाओं और बच्चियों के टहलने व खेलने के लिए भी सुरक्षित स्थान है, ऐसे में यहां मेला आयोजित करना उचित नहीं है। खिलाड़ियों और प्रबुद्धजनों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि खेल मैदान में किसी भी प्रकार का मेला या प्रदर्शनी आयोजित न कराया जाए, ताकि खेल गतिविधियां और आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित न हो।