Breaking News
दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल,नशे में तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण     |     तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर,रेफर     |     बैंक लूट के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• खदानों से गिरते पत्थरों से बढ़ी दहशत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

डाला(सोनभद्र)। क्षेत्र में खदानों से निकलने वाले वाहनों के कारण सड़कों पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। खन्ना कैंप के पास सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े पत्थर बिखरे पड़े हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदानों से पत्थर लादकर निकलने वाले ओवरलोडेड टिपरों से अक्सर पत्थर गिर जाते हैं, जो सड़क पर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। धूल के गुबार के कारण दृश्यता भी कम हो जाती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।

• आए दिन हो रहे हादसे, कार्रवाई की मांग तेज

लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क से पत्थरों को तत्काल हटवाया जाए और संबंधित खदान संचालकों व वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।





Top