रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। कंपोजिट विद्यालय नेमना में डॉ. भीमराव अंबेडकर और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लालेराम, सुशील कुमार गुप्ता, राम नरेश समेत शिक्षकों, ग्रामीणों और बच्चों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान विद्यालय में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
• समाज में समानता और शिक्षा का संदेश, बच्चों ने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में शिक्षक मनोज कुमार दुबे, ज्वाला प्रसाद और उर्मिला विश्वकर्मा ने बाबा साहब और आर्यभट्ट के जीवन व उनके योगदान पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष लालेराम ने कहा कि बाबासाहब ने वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संघर्ष किया और संविधान के जरिए देश का भविष्य मजबूत किया। इस अवसर पर बच्चों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया, वहीं संतोष, चंद्रभान गुप्ता, संतलाल, भानुप्रताप, सुमित्रा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।