शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। विजयगढ़ किला के पीछे जंगल में रास्ता भटक जाने से 10 श्रद्धालुओं के फंसने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वाराणसी और मिर्जापुर से आए ये सभी श्रद्धालु मजार पर दर्शन के बाद जंगल के रास्ते लौटते समय भटक गए थे। रात करीब 08:20 बजे सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कॉलर का मोबाइल बंद होने के कारण सर्च ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण हो गया।
• 6-8 घंटे चला सघन सर्च ऑपरेशन, महिलाएं-बच्चे भी थे शामिल
घने जंगल में टॉर्च, सीटी और लाउड हेलर के सहारे पुलिस टीम ने लगातार 6 से 8 घंटे तक तलाश अभियान चलाया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने सभी 10 श्रद्धालुओं को सुरक्षित खोज निकाला, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। सकुशल बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। पुलिस ने अपील की है कि जंगल या अपरिचित स्थानों पर जाते समय स्थानीय मार्गदर्शन जरूर लें और समूह से अलग न हों।