Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• विशेष अभियान में रॉन्ग साइड, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

चोपन(सोनभद्र)। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रॉन्ग साइड चलने, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर चालान किया गया। इस कार्रवाई में 73 रॉन्ग साइड, 10 ड्रिंक एंड ड्राइव, 342 बिना हेलमेट, 04 सीट बेल्ट उल्लंघन, 03 ओवर स्पीड सहित अन्य 374 मामलों में चालान किया गया।

• 33 वाहन सीज, अवैध हूटर और मॉडिफिकेशन पर भी चला अभियान

चेकिंग के दौरान 33 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें 29 वाहन ट्रैफिक पुलिस और 04 संबंधित थानों द्वारा कार्रवाई में शामिल रहे। साथ ही अवैध हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही इन्हें उतरवाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।





Top