Breaking News
दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल,नशे में तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण     |     तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर,रेफर     |     बैंक लूट के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• विद्यालयों और कस्बों में पुष्पांजलि व जागरूकता रैलियों के साथ मनाई गई जयंती

बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और विद्यालयों में डॉ भीम राव अम्बेडकर और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लालेराम, सुशील कुमार गुप्ता, राम नरेश, शिक्षकों, ग्रामीणों और बच्चों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कई स्थानों पर रैलियां निकालकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

• समाज को दिशा देने वाले महान व्यक्तित्वों को किया याद

कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बाबा साहब के संघर्ष और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को विस्तार से रखा गया। अध्यक्ष लालेराम ने कहा कि वंचित और पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। वहीं आर्यभट्ट के वैज्ञानिक और गणितीय योगदान को भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान सोहनलाल जायसवाल, बीरेंद्र कुमार गुप्ता, पिंटू भारती, अरविंद जायसवाल, संतोष, चंद्रभान गुप्ता, संतलाल, भानुप्रताप, पिंडारी के ग्राम प्रधान रामसजीवन भारती, रजमिलान के ग्राम प्रधान बद्रीनाथ और अभिमन्यु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top