Breaking News
दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल,नशे में तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण     |     तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर,रेफर     |     बैंक लूट के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• वर्षों से लटका निर्माण कार्य, धूल और गिट्टी से परेशान स्कूली बच्चे व राहगीर

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर से रेणुकूट मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण लोकनिर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन हिरा मोड़ से गहदूल मोड़ तक करीब 1.5 किलोमीटर हिस्सा वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस वजह से राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग खमहरिया, पिंडारी और महरीकला जैसे कई गांवों को जोड़ता है, लेकिन अधूरी सड़क और साइड वाल के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

• धूल-गिट्टी से जख्मी हो रहे लोग, जल्द निर्माण की मांग तेज

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर उखड़ी सोलिंग और गिट्टी वाहनों के पहियों से उछलकर लोगों को चोट पहुंचा रही है, वहीं धूल के गुबार से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सोहन जायसवाल, विनोद कुमार भारती, जवाहर लाल भारती, छोटे लाल पनिका, मोहर लाल गौड़, सुलेंदर सिंह, राम सेवक सिंह, सहदेव विश्वकर्मा, राम केश सिंह, पन्नें सिंह, प्रेम जायसवाल, सुरेंदर सिंह, राम प्रसाद गौड़ और अर्जुन राम समेत अन्य ग्रामीणों ने जल्द सड़क और साइड वाल निर्माण पूरा कराने की मांग की है। वहीं लोकनिर्माण विभाग के जेई विनोद कुमार भारती ने बताया कि धन की कमी के चलते कार्य रुका था, जिसे जल्द ही शुरू कराने की बात कही गई है।





Top