Breaking News
दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल,नशे में तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण     |     तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर,रेफर     |     बैंक लूट के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पीएम किसान और पेंशन लाभ से जुड़े कार्य मौके पर ही पूरे

बीजपुर(सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेमना में किसानों की सुविधा के लिए शिविर आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर उन किसानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिनको पीएम किसान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा था। शिविर में किसानों का बारी-बारी से रजिस्ट्रेशन और केवाईसी कराया गया, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।

• अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्य, किसानों को मिली राहत

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर, कृषि विभाग के रमेश कुमार, लेखपाल संतोष कुमार यादव, पंचायत सचिव अरुण कुमार सिंह, पंचायत सहायक काजल गुप्ता, रोजगार सेवक राधेश्याम प्रजापति और सफाई कर्मचारी नंदलाल सहित कई अधिकारी और किसान मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से किसानों को पीएम किसान, वृद्धा पेंशन समेत अन्य योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया।


Blog single photo

.




Top