Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• कई गांवों से जुटे लोग, सभा में बदलकर कार्यक्रम का हुआ समापन

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बुटबेढवा, धरतीडोलवा, मेदनीखाड़, केवाल, मुडिसेमर, कोलिनडुबा, हरनाकछार और सलैयाडिह ग्राम पंचायतों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों के बीच निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

• बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संदेश, शिक्षा को बताया सबसे बड़ा हथियार

शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे मुन्नालाल गौतम और अमरेश भारती ने बाबा साहेब के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समानता, न्याय और अधिकार ही देश के विकास की असली नींव हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। उनका संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी समाज को दिशा दे रहा है।





Top