Breaking News
दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल,नशे में तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण     |     तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर,रेफर     |     बैंक लूट के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• जुलूस, माल्यार्पण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी अंबेडकर जयंती

दुद्धी(सोनभद्र)। कस्बे में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती विभिन्न स्थानों पर धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। बहुजन समाज समिति बीडर के तत्वाधान में बीडर गांव से रामलीला खेल मैदान तक डीजे की धुन पर ‘जय भीम’ के नारों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। वहीं अंबेडकर मुहाल वार्ड नंबर तीन में लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।

• स्कूल-कॉलेजों में भी कार्यक्रम, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

इसी क्रम में भवराव देवरस राजकीय महाविद्यालय और जयप्रकाश चतुर्वेदी एटीएस विद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थानों में भी जयंती मनाई गई। एटीएस विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां छात्रों ने चित्रकला व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रसाद कुमार पब्लिक स्कूल में भी प्रबंधन और विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के आदर्शों—शिक्षा, संगठन और संघर्ष—को अपनाने का संदेश दिया गया।





Top