संवाददाता रामबाबू
दुद्धी(सोनभद्र)। अंबेडकर जयंती के अवसर पर मानवता की अनोखी मिसाल सामने आई, जहां पटेल नगर निवासी अक्षय कुमार ने एक जरूरतमंद महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक गरीब महिला को ओ पॉजिटिव ब्लड की तत्काल आवश्यकता थी। जैसे ही यह सूचना अक्षय कुमार को मिली, वह करीब 25 किलोमीटर दूरी तय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे और अपना रक्तदान कर महिला को नई जिंदगी दी।
• उम्मीद फाउंडेशन की पहल जारी, अब तक सैकड़ों लोगों की बची जान
इस नेक कार्य में उम्मीद फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो लगातार जरूरतमंदों की मदद करता आ रहा है। संस्था द्वारा अब तक 1200 से अधिक लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा चुकी है। इस मौके पर राकेश कुमार, रूबी कुमारी और फाउंडेशन के सचिव रामबाबू भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
.