सौरभ की रिपोर्ट
ओबरा(सोनभद्र)। थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 154 अभियोगों से संबंधित बरामद शराब का विनिष्टीकरण किया गया। इस दौरान करीब 1500 लीटर कच्ची शराब और 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए थे।
• पारदर्शिता के साथ कार्रवाई, अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया
यह पूरी कार्यवाही अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की उपस्थिति में विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।