Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। न्यायालय परिसर में आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया। इस लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, पेटी ऑफेन्स, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सहित कई प्रकार के मामलों का समाधान किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्री-लिटिगेशन स्तर पर भी मामलों के समाधान पर जोर देने को कहा गया। इसके अलावा वर्ष 2026 के यूटीआरसी कैंप के तहत बंदियों को लाभ दिलाने पर भी चर्चा की गई, जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को राहत मिल सके।





Top