राजेश पाठक विधि संवाददाता
रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। दीवानी न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र, सरकारी वकीलों व कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एडीजे प्रथम जितेंद्र कुमार द्विवेदी, एडीजे अर्चना रानी, एडीजे शैलेंद्र यादव, एडीजे आबिद शमीम, एडीजे अमित वीर सिंह, सीजेएम आलोक यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित कुमार, अभिनव दुबे, यादवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों को माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
• अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने जताया सम्मान और शुभकामनाएं
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट, श्याम बिहारी यादव एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव एड, महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एड सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर राजेश कुमार यादव एड, चतुर्भुज शर्मा एड, कामता प्रसाद यादव एड, रियाज खान एड, प्रदीप कुमार मौर्य एड, राकेश सिंह, द्वारिका नाथ नागर एड, रामगुल्ली यादव, हरिद्वार एड, विनीता एड सहित कई लोग मौजूद रहे, वहीं सरकारी वकीलों व कर्मचारियों ने भी भावभीनी विदाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।