SVG इण्डिया न्यूज रूम
चोपन(सोनभद्र)। जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि छोटे भाई, उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो पीड़ित की नाबालिग बेटी ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल की बेटी ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर अपने पिता को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
• पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
घटना को लेकर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था, जो अब मारपीट में बदल गया। मामला चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार का बताया जा रहा है, जहां इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।