Breaking News
दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल,नशे में तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण     |     तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर,रेफर     |     बैंक लूट के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

साइबर ठगी का शिकार युवक को राहत, 20 दिन बाद खाते में लौटे पैसे

घोरावल(सोनभद्र)। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक युवक को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। घोरावल कोतवाली की साइबर टीम ने 20 दिन बाद युवक के खाते से निकले ₹2,300 वापस करा दिए। जानकारी के अनुसार घोरावल निवासी समीर पुत्र अमित सिंह 26 मार्च को साइबर फ्रॉड का शिकार हुए थे, जिनके खाते से ऑनलाइन माध्यम से यह राशि निकाल ली गई थी।

• शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस, पहचान कर लौटाई रकम

पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के जरिए जांच शुरू की। संबंधित बैंक से समन्वय कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई, जिसके बाद बुधवार शाम करीब 7 बजे पीड़ित को पूरी रकम वापस मिल गई। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।





Top