Breaking News
सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया सामान, पुलिस जांच में जुटी     |     तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर अधिवक्ताओं का विरोध, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय     |     प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद की तलाश में पोस्टर चस्पा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• स्थानीय सामग्री से निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

म्योरपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र के जरहा न्याय पंचायत के पिंडारी गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा लाखों की लागत से बन रहे सिंचाई कूप, छलका और बावली निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि निर्माण में स्थानीय नदी, नालों और पहाड़ों से निकाले गए बालू-बोल्डर का उपयोग कर मानक के विपरीत काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद विभागीय स्तर पर पारदर्शिता और गुणवत्ता का अभाव दिख रहा है, जिससे पूरे कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

• शिकायत पर जांच के आदेश, कार्रवाई की उठी मांग

ग्रामीण सोमारू, जय करण सिंह, राम स्वरूप, सियाराम और शंभू नाथ सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों को जिम्मेदारी देकर घटिया सामग्री से निर्माण कराया जा रहा है और विरोध करने पर धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। ग्राम सभा रजमीलान के टोला बिछियारी में बन रहे बंधे में भी अनियमितता की बात कही गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं विभागीय अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका, जबकि लघु सिंचाई विभाग के एक्सियन पवन कुमार सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के निर्देश दिए जाने की बात कही है।


Blog single photo

.




Top