SVG इण्डिया न्यूज रूम
प्रयागराज। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर पचदेवरा हाल्ट के पास एक भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति चलती कालका एक्सप्रेस से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और कुछ लोग नीचे उतर आए, तभी दूसरी दिशा से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 और लोगों की जान चली गई।
• मंजर देख कांप उठे लोग, पहचान में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि शव कई टुकड़ों में बिखर गए और रेलवे ट्रैक पर दूर तक खून फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक दो मृतकों की पहचान हो सकी है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास जारी हैं।