Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

दुद्धी(सोनभद्र)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। खजुरी से निकाली गई विशाल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। जुलूस गाजे-बाजे और जयकारों के साथ प्रमुख मार्गों, विभिन्न वार्डों और मुख्य चौराहों से होते हुए निकला, जहां नीले झंडों और बाबा साहब की प्रतिमाओं से सजा दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

• समापन पर होगी सभा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जुलूस के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रशासन और आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा का समापन वार्ड नंबर दो, रामनगर में किया जाएगा, जहां सभा आयोजित कर बाबा साहब के जीवन संघर्षों और उनके सिद्धांतों पर चर्चा होगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।





Top