Breaking News
दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल,नशे में तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण     |     तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर,रेफर     |     बैंक लूट के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• विद्यालय में महिलाओं की भागीदारी और शिक्षा को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

घोरावल(सोनभद्र)। प्राथमिक विद्यालय हिरनखुरी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रभारी सुनील कुमार मौर्य ने नारी शक्ति अधिनियम के उद्देश्य पर बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया और जिन अभिभावकों की बेटियां प्रतिदिन स्कूल आती हैं, उन्हें सम्मानित भी किया गया।

• सशक्त नारी से विकसित भारत की अवधारणा पर जोर

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और बच्चों को जागरूक किया। बताया गया कि यह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम 16 अप्रैल, 17 अप्रैल और 20 अप्रैल तक पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सशक्त नारी, समृद्ध भारत और विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।





Top