Breaking News
सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया सामान, पुलिस जांच में जुटी     |     तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर अधिवक्ताओं का विरोध, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय     |     प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद की तलाश में पोस्टर चस्पा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• यूपी-एमपी सीमा पर सघन नाकेबंदी, हर वाहन की हो रही जांच

बीजपुर(सोनभद्र)। मध्यप्रदेश के बैढन में दिनदहाड़े हुई बैंक लूट के बाद सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया है। बदमाशों के उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसने की आशंका के बीच बीजपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सिरसोती बॉर्डर समेत सभी प्रमुख मार्गों पर घेराबंदी कर दी गई है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार लुटेरों के बीजपुर की ओर भागने की संभावना को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है।

• चप्पे-चप्पे पर नजर, जंगलों तक बढ़ी निगरानी

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बॉर्डर और अन्य गुप्त रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ जंगलों और सुनसान इलाकों में भी गश्त तेज कर दी गई है। वाहनों की लंबी कतारें लगने के बावजूद सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाकर संदिग्धों की तलाश जारी है और किसी भी कीमत पर बदमाशों को भागने नहीं देने की तैयारी की गई है।





Top