Breaking News
सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया सामान, पुलिस जांच में जुटी     |     तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर अधिवक्ताओं का विरोध, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय     |     प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद की तलाश में पोस्टर चस्पा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी,सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।जहां एक 13 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

घायल बालक का नाम गोलू (13) पुत्र सुभाष निवासी मधुपुर बताया गया है। वह अपने नानी के घर के बाहर खेल रहा था, तभी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गोलू का बायां पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया।

परिजनों की सूचना पर 102 एंबुलेंस तत्काल पहुंची। ईएमटी पंकज कुमार और चालक विजय राजभर ने बालक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।





Top