Breaking News
जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासी महापंचायत आयोजित     |     फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव     |     श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी के गठन के संकेत     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

DM पवन कुमार गंगवार के आदेश पर कार्रवाई, तहसीलदार की अदालत से पारित था बेदखली आदेश

मिर्जापुर। DM मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार के आदेशानुसार SDM सदर गुलाब चन्द्र ने गुरुवार को थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुवारी में बड़ी कार्रवाई की। ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को JCB मशीन लगाकर ध्वस्त कराया गया। ग्राम पंचायत जमुवारी के गाटा संख्या 183, रकबा 0.787 हेक्टेयर बंजर भूमि के आंशिक भाग पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। ग्राम प्रधान शंभूनाथ पाठक लगातार इस अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रयासरत थे। इस संबंध में तहसीलदार सदर विशाल शर्मा की अदालत से बेदखली का आदेश पूर्व में ही पारित किया जा चुका था। आदेश के अनुपालन में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सदर अरविंद पांडेय, राजस्व निरीक्षक नागिना सिंह, RI राजेंद्र भारती एवं SHO कछवां अमरजीत चौहान मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद आसपास की ग्राम पंचायतों में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। SDM सदर ने स्पष्ट किया कि ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।





Top