Breaking News
चलती साइकिल पर चढ़ने की कोशिश में हादसा, 12 वर्षीय बालक के दोनों हाथ फ्रैक्चर     |     हिंदुस्तान ओलंपियाड में दुद्धी के चार छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     डग्गामार वाहन खराब होने पर बच्चों ने लगाया धक्का, स्कूली सुरक्षा पर उठे सवाल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• अचानक ब्रेक से ट्रक का लोड सड़क पर बिखरा, मौके पर मचा हड़कंप

चोपन(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर प्रीतनगर के पास एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक कार चालक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अचानक ट्रक के सामने आ गया। स्थिति को भांपते हुए ट्रक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रक पर लदा लोहे का एंगल सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि कार सवार की जान बाल-बाल बच गई।

• पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात फिर से कराया सुचारू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सड़क पर बिखरे लोहे के एंगल को हटवाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद यातायात को फिर से सामान्य किया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस की सक्रियता से नियंत्रित कर लिया गया।





Top