Breaking News
अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल     |     75वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंचा सोनभद्र, सर्किल रेट सर्वे में बड़ा रिकॉर्ड     |     घोरावल पुलिस ने दबोचे दो वांछित, मचा हड़कंप     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीच-बचाव करना पड़ा भारी, लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जरहा गांव स्थित चेतवा टोला में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कचन गांव निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि वह 16 अप्रैल को रिश्तेदारी की बारात में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम में विवाद शुरू हो गया। जब उन्होंने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

• नामजद आरोपियों पर केस, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित के अनुसार चैनपुर थाना बभनी निवासी धर्मेंद्र और चेतवा टोला निवासी अनिकेत समेत अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने धन्वन्तरी चिकित्सालय बीजपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। हालत में सुधार होने के बाद पीड़ित ने 17 अप्रैल को तहरीर दी, जिस पर बीजपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीनानाथ राम को सौंपी गई है।





Top