Breaking News
अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल     |     75वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंचा सोनभद्र, सर्किल रेट सर्वे में बड़ा रिकॉर्ड     |     घोरावल पुलिस ने दबोचे दो वांछित, मचा हड़कंप     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बीईओ पदोन्नति प्रकरण को लेकर राजकीय शिक्षक संघ सक्रिय, सेवा नियमों में बदलाव की उठी मांग़

नई_दिल्ली। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रान्तीय महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त सिंह चौधरी के तुगलक मार्ग स्थित आवास पहुंचकर खण्ड शिक्षा अधिकारियों से जुड़े पदोन्नति प्रकरण पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उच्चतर सेवा समूह में 34 प्रतिशत पदोन्नति कोटा समाप्त करने और डायट प्रवक्ताओं के साथ राजकीय शिक्षकों की संयुक्त पदोन्नति कराने की मांग उठाई गई। संगठन का कहना है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी और डायट प्रवक्ता पदोन्नति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जबकि राजकीय माध्यमिक शिक्षक उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।


Blog single photo


• संगठन बोला- संघर्ष जारी रहेगा

डॉ अवाक ने बताया कि इससे पहले भी मंत्री से मुलाकात का प्रयास किया गया था, लेकिन विदेश दौरे के कारण भेंट नहीं हो सकी थी। इस बार मंत्री कार्यालय ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इसे मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ अमर सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ सतीश कुमार और सोनभद्र से डॉ अनिल कुमार पासवान शामिल रहे। संगठन ने कहा कि मामला उच्च न्यायालय लखनऊ में विचाराधीन है और शिक्षकों के अधिकारों के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।





Top