Breaking News
गर्मी के कहर पर फिर बड़ा फैसला, अब हाईस्कूल-इंटर कॉलेज की टाइमिंग बदली     |     SDM सदर ने 143 परिवारों को शादी समारोह हेतु गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के दिए आदेश     |     भीषण गर्मी पर बड़ा फैसला, स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• तेज धूप और लू के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी का आदेश, कक्षा 1 से 8 तक नई समय-सारिणी लागू

सोनभद्र। जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी, तेज धूप और लू के असर को देखते हुए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों सहित सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का संचालन अब बदले हुए समय से किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

• सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी पढ़ाई

जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।





Top